Join WhatsApp

Join Now

Subscribe Youtube

Subscribe

Galteshwar Mahadev Temple Surat – Timings, Ticket Price, Address & Photos (Kamrej, Sarnal)

On: June 20, 2026
Giant blue Lord Shiva statue seated on a tiger at Galteshwar Mahadev Temple near Surat
4/5 - (1 vote) Vote Now

हेलो दोस्तों,

आज मैं गलतेश्वर महादेव मंदिर (सूरत) आया हूँ और इसी मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी आपसे शेयर करने जा रहा हूँ।

शुरुआत करता हूँ।

Galteshwar Mahadev Temple – Quick Info Table

DetailInformation
Temple NameGalteshwar Mahadev Temple
LocationSarnal, Dakor Road, Galteshwar, Gujarat – 394330
Nearest LandmarkKamrej Char Rasta, Surat
Entry TicketFree
Snan (Bathing) Ticket₹50
ParkingAvailable, Paid Parking Available
Timings (All Days)6:00 AM – 8:00 PM
Photography Allowed
Photography Inside Jyotirlinga HallNot Allowed
Google MapsView Location

How to Reach Galteshwar Mahadev Temple from Surat

जैसे आप नीचे फोटो में देख सकते हैं, यह कामरेज चार रास्ता है। कई लोग इसे कामरेज चौकड़ी भी कहते हैं। फ़िलहाल मैं यहीं हूँ और मंदिर की ओर जा रहा हूँ।

Kamrej Char Rasta junction with overbridge on the way to Galteshwar Mahadev Temple, Surat
ये है कामरेज चार रास्ता, यहीं से मैंने गलतेश्वर महादेव मंदिर की तरफ अपना सफर शुरू किया।

आप देख सकते हैं रास्ता पूरा हरा-भरा लग रहा है। आज का मौसम थोड़ा हवा वाला था, इतनी हवा चल रही है की में अपनी बाइक से गिर ना जाऊ बस |

Tree-lined green road on the route to Galteshwar Mahadev Temple near Surat Title: Road To Galteshwar Temple
रास्ता पूरा हरा-भरा था, और हवा भी इतनी ज़ोर से चल रही थी कि मज़ा आ गया।

रास्ते का सफर पूरा करके मैं आख़िरकार पहुँच चुका हूँ। आप नीचे फोटो में देख सकते हैं गलतेश्वर महादेव मंदिर का बोर्ड दिख रहा है।

Green direction signboards showing the way to Galteshwar Mahadev Temple in Gujarati
आखिरकार मुझे यह बोर्ड दिख गया, यानी समझ गया कि अब मंदिर आ चुका है (मतलब मैं पहुँच गया हूँ)।

Galteshwar Mahadev Mandir Time Table

DayTimings
Monday6:00 AM – 8:00 PM
Tuesday6:00 AM – 8:00 PM
Wednesday6:00 AM – 8:00 PM
Thursday6:00 AM – 8:00 PM
Friday6:00 AM – 8:00 PM
Saturday6:00 AM – 8:00 PM
Sunday6:00 AM – 8:00 PM

Galteshwar Mahadev Temple Ticket Price (Entry & Snan)

यह मंदिर का गेट है, लेफ्ट साइड आप देख सकते हैं |

मैं यहाँ अपनी बाइक से गया था, तो उन्होंने मुझसे ₹10 की बाइक पार्किंग टिकट ली थी, जिसकी रसीद भी मुझे मिली थी। मंदिर में एंट्री तो फ्री ही होती है।

Pink arched entrance gate of Galteshwar Mahadev Temple with vehicles parked outside
ये है मंदिर का गेट, यहीं से अंदर एंट्री होती है।

नोट: मंदिर में प्रवेश फ्री है। दर्शन के लिए कोई टिकट नहीं लगती। अगर आप त्रिवेणी संगम पर स्नान (Snan) करना चाहते हैं, सिर्फ तभी ₹50 का टिकट लेना होता है।

Inside Galteshwar Mahadev Temple (Photos)

अब मैं मंदिर के अंदर आ चुका हूँ, आप यहाँ महादेव के दर्शन कर सकते हैं।

Huge blue statue of Lord Shiva seated on a tiger with devotees gathered at Galteshwar Mahadev Temple
यहाँ अंदर आते ही महादेव की ये विशाल मूर्ति देखकर मन खुश हो गया, सच में बहुत भव्य नज़ारा है।

यह वाइड एंगल शॉट देखिए, इसमें आप क्लियर देख सकते हैं कि वहाँ की जगह सचमुच बहुत बड़ी है। कुछ लोग राइट साइड में झूला भी झूल रहे हैं।

Wide angle view of the spacious courtyard at Galteshwar Mahadev Temple with statue and shikharas
यहाँ की जगह सच में बहुत बड़ी है, ये वाइड एंगल शॉट देखकर आपको अंदाज़ा लग जाएगा।

यह देखिए, यहाँ इस तरह छोटे-छोटे मंदिर भी देखने को मिल जाते हैं।

Small white shikhara-style shrines with staircases inside Galteshwar Mahadev Temple complex
मुख्य मंदिर के आसपास इस तरह के छोटे-छोटे मंदिर भी बने हुए हैं, घूमने में बड़ा मज़ा आया।

चूँकि यह मंदिर काफी फेमस है, इसलिए अक्सर यहाँ आपको श्रद्धालु देखने मिल ही जाते हैं। लोग अक्सर परिवार सहित आते हैं यहाँ।

Devotees and families walking near a white shrine at Galteshwar Mahadev Temple as you can see in photo
यहाँ हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है, ज़्यादातर लोग परिवार के साथ ही आते दिखे।

All Jyotirlinga Darshan – प्रवेशद्वार

यह जो नीचे आप गेट देख रहे हैं “प्रवेशद्वार”, वहाँ अगर आप अंदर जाते हैं तो आपको भारत में जितने भी ज्योतिर्लिंग हैं, उन सभी के दर्शन एक साथ करने को मिलते हैं। चूँकि अंदर फोटो या वीडियो की परमिशन नहीं थी, इसलिए मैंने फोटो क्लिक नहीं किए हैं।

जब आप जाएँ तब ज़रूर दर्शन करना, और मुझे कमेंट में आकर अपना एक्सपीरियंस ज़रूर बताना।

Pravesh Dwar entrance to the All Jyotirlinga Darshan hall at Galteshwar Mahadev Temple Surat Kamrej
यही है वो प्रवेशद्वार, जहाँ से अंदर जाकर आप सारे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकते हैं।

Galteshwar Triveni Sangam – Swimming Pool (₹50)

इसके बाद, गंगोत्री त्रिवेणी संगम आता है। यहाँ आप मात्र ₹50 देकर स्नान कर सकते हैं। कुछ लोग इसे “गलतेश्वर स्विमिंग पूल” भी कहते हैं, लेकिन असल में यह एक नदी संगम है जहाँ स्नान की सुविधा है, कोई बना-बनाया स्विमिंग पूल नहीं है।

Crowd of devotees entering the Galteshwar Gangotri Triveni Sangam entrance gate
ये है त्रिवेणी संगम का प्रवेश द्वार, यहाँ से लोग स्नान करने के लिए अंदर जाते हैं।

यह जो नीचे आप बड़ी सी आलीशान इमारत देख रहे हैं, यह मंदिर में आने वाले संत-महात्माओं के लिए बनाई गई है।

Large curved white building for saints near Galteshwar Mahadev Temple Triveni Sangam
ये जो बड़ी सी इमारत दिख रही है, ये यहाँ आने वाले संत-महात्माओं के लिए बनाई गई है।

Sitting Area, Jhula & Garden

इसके बाद, नीचे आप देख सकते हैं – लोग बैठे हैं, झूला झूल रहे हैं। यहाँ बहुत बड़ी जगह है जहाँ आप आराम से बैठ सकते हैं।

Open sitting area with benches and swings near Galteshwar Mahadev Temple garden
यहाँ बैठने के लिए बहुत बड़ी जगह है, झूले भी लगे हैं, फैमिली के साथ आराम से टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

यहाँ आपको इस तरह हरा-भरा गार्डन भी देखने को मिल जाता है, आप टहल सकते हैं।

Green garden with manicured hedges and pathway near Galteshwar Mahadev Temple office
यहाँ इतना सुंदर हरा-भरा गार्डन देखने को मिला कि टहलते हुए मन एकदम शांत हो गया।

बच्चों के खेलने के लिए छोटा सा गार्डन भी बनाया गया है।

Shopping – Pooja Items & Souvenirs

मंदिर से अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं याद के तौर पर, तो वो भी कर सकते हैं – देखिए नीचे कुछ लोग दुकान के आगे खरीदारी कर रहे हैं। महादेव का लॉकेट, माला, चंदन, डमरू, त्रिशूल, आदि-आदि।

People shopping for pooja items and souvenirs at a stall near Galteshwar Mahadev Temple
मंदिर से कुछ याद के तौर पर खरीदना हो तो यहाँ लॉकेट, माला जैसी कई चीज़ें मिल जाती हैं।

Parking & Water Facility

अगर आप अपना व्हीकल लेकर आते हैं तो उनकी पार्किंग के लिए भी अच्छी सुविधा बनाई गई है – आप नीचे फोटो में बाइक पार्किंग देख सकते हैं।

Bike parking area under trees near Galteshwar Mahadev Temple entrance gate

पानी पीने का प्याऊ भी देख लीजिए।

White octagonal drinking water facility (pyau) at Galteshwar Mahadev Temple
यहाँ पानी पीने के लिए भी अच्छी व्यवस्था है, ये देखिए प्याऊ जहाँ लोग आराम से पानी पी सकते हैं।

Food Stalls Near Galteshwar Mahadev Temple

मंदिर के दर्शन करके थक गए हैं, कुछ खाना चाहते हैं? तो यहाँ दुकानें भी अवेलेबल हैं, ढेर सारे ऑप्शन भी देखने को मिल जाते हैं, आप उसका आनंद ले सकते हैं।

Row of food stalls near Galteshwar Mahadev Temple under shady trees
दर्शन करके भूख लगे तो चिंता मत करना, यहाँ खाने के लिए कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं।

My Final Thoughts

अगर आप परिवार के साथ यहाँ आओगे तो यह सफर एक यादगार अनुभव बन जाएगा, यह पक्का है। यहाँ का शुद्ध वातावरण, महादेव के दर्शन, श्रद्धालुओं का साथ – यह सब देखकर जब आप घर जाओगे तो एक अलग ही आनंद का अनुभव करोगे।

अगर आप मेरा यह पोस्ट पढ़कर वहाँ जाओगे, तो ज़रूर वापस आकर बताना कैसा रहा आपका सफर।

गुड बाई!

FAQs

Is there an entry fee for Galteshwar Mahadev?

मंदिर में प्रवेश बिल्कुल फ्री है। कोई एंट्री टिकट नहीं लगती।

Is Galteshwar swimming pool open and what is the cost?

हाँ, यह सुबह 6 से शाम 5-6 बजे तक खुला रहता है। अगर आप त्रिवेणी संगम पर स्नान करना चाहते हैं, तो उसका टिकट ₹50 का है। यह कोई बना-बनाया स्विमिंग पूल नहीं है, बल्कि नदी संगम है।

What is the timing of Galteshwar Mahadev Temple?

मंदिर रोज सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है (सातों दिन)।

What is the address of Galteshwar Mahadev Mandir?

Sarnal, Dakor Road, Galteshwar, Gujarat – 394330. Google Maps पर देखें

Galteshwar Mahadev Temple kitne KM hai Surat se?

Surat से Galteshwar Mahadev Temple लगभग 39 किमी दूर है और गाड़ी से करीब 1 घंटे 9 मिनट का सफर है। Kamrej Char Rasta से सिर्फ 23 किमी (लगभग 37 मिनट) है।

Galteshwar Mahadev Temple kitne KM hai Vadodara se?

Vadodara से Galteshwar Mahadev Temple (Kamrej, Surat) की दूरी लगभग 141 किमी है, गाड़ी से करीब 2 घंटे 25 मिनट का सफर है, NE4 highway के रास्ते से (Bharuch होते हुए)।

Galteshwar Mahadev Temple mein parking ki suvidha hai?

हाँ, यहाँ बाइक और कार दोनों के लिए पार्किंग की अच्छी सुविधा है।

Can you take photos inside Galteshwar Mahadev Temple?

मंदिर परिसर में फोटो ले सकते हैं, लेकिन ज्योतिर्लिंग दर्शन वाले प्रवेशद्वार के अंदर फोटो/वीडियो की परमिशन नहीं है।

Share

Your Travel Buddy

Written by Travel Buddy - a local from Surat who personally visits every place before writing about it. Real photos, honest reviews, no outsider guesswork.