Join WhatsApp

Join Now

Subscribe Youtube

Subscribe

Dumas Sea Face Surat – Timing, Ticket Price, Location, Photos & Full Guide (New SMC Development)

On: June 21, 2026
New Dumas Sea Face promenade with people relaxing by the sea in Surat
Rate this post

हेलो दोस्तों,

डुमस सी फेस नाम तो सुना ही होगा, आज इसी का सफर आपको कराने जा रहा हूँ।

तो शुरुआत करता हूँ।

Dumas Sea Face – Quick Info Table

DetailInformation
NameDumas Sea Face
CategorySea-Facing Public Promenade / Beach Park
Nearest BeachDumas Beach (adjacent)
Built BySurat Municipal Corporation (SMC)
Location3PJ5+XJW, Dumas, Gujarat 394550
Distance from Surat Airport6.6 km (13 min drive)
Distance from Surat Railway Station22.3 km (45 min drive)
Entry FeeFree (SMC may introduce ₹10-30 ticket in future)
Timings6:00 AM – 7:00 PM (All days)
FacilitiesWalking Footpath, Green Garden, Kids Play Area, Sand Play Ground, Yoga Ground, Food Stalls & more
Google MapsView Location

Dumas Beach and Dumas Sea Face – Same Place or Different?

सबसे पहले बता दूँ, डुमस बीच और डुमस सी फेस एक ही जगह है।

एक्चुअली डुमस बीच कई सालों पुराना बीच है, और सी फेस नया-नया बनाया गया है। दोनों एक-दूसरे के आसपास ही हैं, तो कन्फ्यूज़्ड मत होना कि डुमस बीच कौन सा है और सी फेस कौन सा है।

Dumas Sea Face and Dumas Beach layout map showing the new SMC development
ये देखिए, डुमस सी फेस और डुमस बीच एक ही जगह आसपास हैं, इस मैप से क्लियर समझ आ जाएगा।

Distance to Dumas Sea Face

अगर आप बाहर से आ रहे हैं तो डिस्टेंस जान लेना ज़रूरी है।

Surat International Airport से Dumas Sea Face की दूरी करीब 6.6 किमी है, गाड़ी से सिर्फ 13 मिनट लगते हैं।

Surat Railway Station (Lal Darwaja) से Dumas Sea Face की दूरी करीब 22.3 किमी है, गाड़ी से लगभग 45 मिनट लगते हैं।

सूरत के अलग-अलग इलाकों से Dumas Sea Face की दूरी कुछ इस तरह है:

AreaDistanceDrive Time
Surat Railway Station22.3 km45 min
Surat Airport6.6 km13 min
Vesu10.8 km19 min
Athwa Gate16.4 km30 min
Adajan17.6 km33 min
Katargam23.2 km46 min
Varachha23.9 km46 min

Surat Municipal Corporation Board at Dumas Sea Face

जैसे ही मैं डुमस सी फेस में एंट्री लेता हूँ, यह Surat Municipal Corporation का बोर्ड देखने को मिलता है, इसमें लिखा है कि यह कार्य Surat Municipal Corporation द्वारा बनाया गया है।

Surat Municipal Corporation board at Dumas Sea Face Development entrance
एंट्री लेते ही ये बोर्ड दिख गया, साफ लिखा है कि ये काम सूरत महानगरपालिका ने किया है।

Dumas Sea Face Timing

इसके बाद पार्क का टाइमिंग, जो कि सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक का है।

मैंने सुना है यह टाइमिंग 7 बजे की जगह 8 बजे करने वाले हैं, लोगों की डिमांड को देखते हुए। यह अभी कन्फर्म नहीं है, बस सुना हुआ है, अगर बदलता है तो मैं इस पोस्ट में अपडेट कर दूँगा।

Dumas Sea Face timing board showing park entry hours in Gujarati
ये रहा टाइमिंग का बोर्ड, सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक एंट्री का समय लिखा हुआ है।

डुमस सी फेस हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है, कोई वीकली ऑफ या हॉलिडे नहीं है।

हाँ, अगर कभी कोई इमरजेंसी सिचुएशन आती है, जैसे प्राकृतिक आपदा (तूफान, भारी बारिश, हाई टाइड वॉर्निंग वगैरह) या SMC की तरफ से कोई और अपडेट, तो उस स्थिति में यह बंद भी हो सकता है।

ऐसी कंडीशन में जाने से पहले एक बार लोकल न्यूज़ या SMC के अपडेट ज़रूर चेक कर लें।

DayTimings
Monday6:00 AM – 7:00 PM
Tuesday6:00 AM – 7:00 PM
Wednesday6:00 AM – 7:00 PM
Thursday6:00 AM – 7:00 PM
Friday6:00 AM – 7:00 PM
Saturday6:00 AM – 7:00 PM
Sunday6:00 AM – 7:00 PM

Dumas Sea Face Entry Fee

अभी डुमस सी फेस में एंट्री बिल्कुल फ्री है, कोई टिकट नहीं लगता।

लेकिन सुना है कि यह जगह नई-नई बनी होने की वजह से SMC आगे चलकर यहाँ ₹10 से ₹30 के बीच टिकट शुरू करने की योजना बना रही है। फिलहाल के लिए तो आप बिना किसी टिकट के अंदर जा सकते हैं, पक्की जानकारी के लिए विज़िट से पहले एक बार चेक कर लेना बेहतर रहेगा।

StatusEntry Fee
CurrentFree
Planned (Future, Unconfirmed)₹10 – ₹30

Dumas Sea Face View and Walking Area

आप सी फेस देख सकते हैं, लोग अपने पार्टनर के साथ बैठकर आनंद ले रहे हैं।

People sitting and relaxing along Dumas Sea Face seafront in Surat
यहाँ लोग अपने पार्टनर के साथ बैठे नज़ारा एन्जॉय कर रहे हैं |

चूँकि नया-नया बनाया गया है, इसलिए लोग दूर-दूर से देखने आते हैं यहाँ।

कुछ लोग यहाँ वॉकिंग भी करते हैं।

People walking on the paved footpath at Surat Dumas Sea Face
यहाँ बहुत लोग वॉकिंग करते दिखे, ये फुटपाथ सच में चलने के लिए बड़ा कम्फर्टेबल बना है।

यह देखिए, सी फेस पर फ़िलहाल पानी बहुत दूर जा चुका था, कम था, जो कि कभी-कभार ऐसा होता रहता है। पानी कभी किनारे तक होता है, कभी बहुत दूर चला जाता है।

Sea water far from shore at Dumas Sea Face during low tide

क्लीनलीनेस आप देख सकते हैं, चलने वाला फुटपाथ भी बहुत प्यारा लग रहा है।

Clean walking path and sea view at Dumas Sea Face Surat
यहाँ की क्लीनलीनेस सच में तारीफ के काबिल है, फुटपाथ इतना प्यारा बना है कि चलने का मन करता है।

Greenery and Garden Area

यहाँ हमें ग्रीनरी देखने को मिल जाती है।

Green landscaped garden area at Dumas Sea Face Development Surat
यहाँ चारों तरफ इतनी सुंदर ग्रीनरी देखने को मिली, मन एकदम फ्रेश हो गया।
Red jogging and walking track at Dumas Sea Face Surat with green landscaping
यहाँ ये अलग से वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक भी बनाया गया है, देखकर ही दौड़ने का मन कर गया।

यह देखिए, ग्रीन ग्रास गार्डन, जहाँ आप परिवार के साथ आराम कर सकते हैं। यहाँ आइसक्रीम, कच्चा आम, नाश्ता वगैरह भी मिल जाता है। एक अंकल देखिए, आइसक्रीम बेच रहे हैं।

Families relaxing on green grass garden at Dumas Sea Face Surat
ये है ग्रास गार्डन, यहाँ फैमिली के साथ बैठकर लोग आराम से टाइम स्पेंड कर रहे थे।

Facilities at Dumas Sea Face

जगह-जगह इस तरह के बोर्ड्स देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि यहाँ योगा ग्राउंड है तो यहाँ बोर्ड बनाया है।

Yoga Ground information board at Dumas Sea Face Development
यहाँ योगा ग्राउंड के लिए भी अलग से बोर्ड बनाया गया है, पूरी जानकारी के साथ।

यह जो आप नीचे फोटो देख रहे हैं, छोटे-छोटे पौधे, अगर ध्यान से देखें तो एक पतला सा पाइप साथ में लगाया है, मुझे लगता है यहाँ ऑटोमेटिक वाटर सप्लाई होती होगी पौधों को, ताकि ज़्यादा मैनपावर की ज़रूरत न पड़े।

Newly planted saplings with automatic drip irrigation pipes at Dumas Sea Face Development
यहाँ पौधों के साथ पतला सा पाइप लगा देखा, शायद ऑटोमेटिक वाटर सप्लाई के लिए लगाया गया है।

सी फेस में साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया है, जैसे कि आप यह डस्टबिन देख लीजिए, उसमें भी 2 सेक्शन हैं, जनरल वेस्ट और रीसाइक्लिंग वेस्ट, जो कि अच्छा काम है।

Two section dustbin for general waste and recycling at Dumas Sea Face
यहाँ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है, ये डस्टबिन देखिए, जनरल वेस्ट और रीसाइक्लिंग के लिए अलग-अलग सेक्शन है।

Kids Play Area at Dumas Sea Face

चूँकि सी फेस बहुत बड़ा बन रहा है, इसलिए इस तरह के गाइड बोर्ड भी लगाए गए हैं, जैसे कि यह, किड्स प्ले एरिया।

Directional signboard for Kids Play Area and Promenade at Dumas Sea Face
यहाँ हर जगह के लिए ऐसे गाइड बोर्ड लगे हैं, किड्स प्ले एरिया का रास्ता भी इसी से पता चल जाता है।

बच्चों के खेलने के लिए यहाँ स्पेशल अलग-अलग ग्राउंड बनाए गए हैं, जैसे आप नीचे फोटो में देख सकते हैं।

Kids climbing net play structure at Dumas Sea Face Surat
यहाँ बच्चों के लिए ये रोप क्लाइम्बिंग स्ट्रक्चर भी बनाया गया है।
Kids playing on wooden seesaw at sand play ground in Dumas Sea Face
ये रहा रेत वाला प्ले ग्राउंड, बच्चे यहाँ इस लकड़ी के झूले पर खूब मस्ती कर रहे थे।
Children playing on wooden slide at Dumas Sea Face children's play ground
यहाँ बच्चों के लिए अलग-अलग कई सारे प्ले स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, ये देखिए एक स्लाइड वाला सेक्शन।

Bird Species Board and Information

आने वाले विज़िटर्स के ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस तरह के बोर्ड भी देखने को मिलते हैं, बर्ड स्पीशीज़।

Bird Species information board at Dumas Sea Face Development Surat
यहाँ विज़िटर्स के लिए बर्ड स्पीशीज़ की पूरी जानकारी वाला बोर्ड भी लगाया गया है, काफी अच्छी पहल है।

Surat Dumas Sea Face Event Ground Map

सी फेस पर कौन सी चीज़ कहाँ बनेगी, यह सवाल सबको होता है, इसी के लिए यह बोर्ड कम्पलीट मैप बनाया है, जिससे आसानी से पता लगा सकें कौन सा ग्राउंड कहाँ है।

Complete facility map board at Dumas Sea Face Development Surat

Ship Photo Point and Food

यहाँ बड़ा सा जहाज देखिए, यह चलता नहीं, बस देखने के लिए रखा है, आप फोटोज ले सकते हैं इसके साथ।

Ship model photo point installed at Dumas Sea Face Surat
यहाँ ये बड़ा सा जहाज देखिए, चलता तो नहीं है, बस फोटो खिंचवाने के लिए रखा गया है।

अच्छा, घूमते-घूमते थक गया था, तो सोचा कुछ चटपटा हो जाए, तो मैंने यह कच्चा आम मिर्च के साथ खाया।

Raw mango with spices sold near Dumas Sea Face Surat
घूमते-घूमते थक गया था, तो ये कच्चा आम मिर्च के साथ खाया, टेस्ट सच में लाजवाब था।

Dumas Sea Face vs Mumbai Marine Drive

Comparison of Dumas Sea Face Surat and Marine Drive Mumbai promenade
मुंबई मरीन ड्राइव और डुमस सी फेस की ये कम्पेरिज़न फोटो देखिए, सच कहूँ तो डुमस सी फेस कम नहीं लगा।

अब चलो, हम मुंबई मरीन ड्राइव vs डुमस सी फेस को कंपेयर करते हैं।

मैं मुंबई अक्सर जाया करता हूँ, मुझे मुंबई मरीन ड्राइव पसंद भी है, लेकिन इस बार में सच कहूँ तो डुमस सी फेस उसे पीछे छोड़ दिया है।

सॉरी मुंबई, बट मैं झूठ नहीं बोल रहा।

एक-एक चीज़ों, बातों का ध्यान रखते हुए, हर प्रकार के लोगों को ध्यान में रखते हुए, क्लीनलीनेस, विशाल जगह, खाना-पीना, वातावरण, ग्रीनरी, बोर्ड्स, गाइड्स, और न जाने क्या-क्या है सूरत के डुमस सी फेस पर।

आप खुद आकर देख सकते हैं, डुमस सी फेस नेक्स्ट लेवल बनाया है।

Surat Municipal Corporation Building at Dumas

अच्छा, एक बात तो दिखाना भूल ही गया, और वह है डुमस बीच के कर्ता-धर्ता, Surat Municipal Corporation की बड़ी सी बिल्डिंग भी वहाँ देखने को मिल जाती है, जो पूरा कंट्रोल करती है, जो होनी भी चाहिए।

Surat Municipal Corporation building at Dumas Sea Face Development
यहाँ सूरत महानगरपालिका की बड़ी सी बिल्डिंग भी देखने को मिली, जो इस पूरी जगह का कंट्रोल संभालती है।

My Personal Review of Dumas Sea Face

सच कहूँ तो डुमस सी फेस घूमकर दिल खुश हो गया मेरा तो। हैप्पी हैप्पी! यह मुंबई के मरीन ड्राइव को भी टक्कर देने वाला है, यह मैं कह सकता हूँ आपसे।

एक दम मस्त, क्लीन, सभी लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, बच्चों के लिए, बड़ों के लिए, कपल्स के लिए, दोस्तों के लिए, फैमिली के लिए, मज़ा ही आ गया। थैंक्स SMC!

Final Thoughts

अब मैं डुमस बीच पर भी ब्लॉग लिखने वाला हूँ, जल्दी ही वो भी पढ़ने को मिलेगा।

अगर आप मेरा यह पोस्ट पढ़कर वहाँ जाओगे, तो ज़रूर वापस आकर बताना कैसा रहा आपका अनुभव।

गुड बाई!

FAQs – Dumas Sea Face

Where is Dumas Sea Face?

डुमस सी फेस, सूरत के डुमस इलाके में स्थित है, डुमस बीच के बिल्कुल पास। पूरा पता है 3PJ5+XJW, Dumas, Gujarat 394550.

What is the timing of Dumas Sea Face?

डुमस सी फेस सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है। मीडिया के हिसाब से यह टाइमिंग आगे चलकर 7 बजे से बढ़कर 8 बजे होने वाली है, लोगों की डिमांड को देखते हुए। यह अभी कन्फर्म नहीं है, सुनी हुई जानकारी है।

Is Dumas Sea Face open today?

हाँ, डुमस सी फेस हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है, सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक। कोई वीकली ऑफ नहीं है, तो आप किसी भी दिन जा सकते हैं।

Is there an entry fee for Dumas Sea Face?

अभी डुमस सी फेस में प्रवेश पूरी तरह फ्री है। लेकिन सुना है कि SMC आगे चलकर यहाँ ₹10 से ₹30 के बीच टिकट शुरू करने की योजना बना रही है, क्योंकि यह जगह अभी नई-नई बनी है। फिलहाल के लिए एंट्री फ्री है।

What is the ticket price of Dumas Sea Face?

अभी कोई टिकट नहीं लगता, एंट्री फ्री है। आगे चलकर SMC यहाँ ₹10-30 के बीच टिकट शुरू कर सकती है, ऐसा सुनने में आया है। पक्की जानकारी के लिए विज़िट से पहले एक बार चेक कर लें।

Who built Dumas Sea Face?

डुमस सी फेस को Surat Municipal Corporation (SMC) द्वारा बनाया गया है।

Is Dumas Sea Face the same as Dumas Beach?

डुमस बीच और डुमस सी फेस आसपास की ही जगह है। डुमस बीच पुराना और जाना-पहचाना बीच है, जबकि सी फेस वहीं नज़दीक हाल ही में SMC द्वारा डेवलप किया गया नया प्रोजेक्ट है।

Dumas Sea Face Location Map

Share

Your Travel Buddy

Written by Travel Buddy - a local from Surat who personally visits every place before writing about it. Real photos, honest reviews, no outsider guesswork.

Leave a Comment

-- Related Posts --