Join WhatsApp

Join Now

Subscribe Youtube

Subscribe

Dumas Beach Surat – Timing, Ticket Price, Direction, Location, Photos & Full Guide

On: June 26, 2026
Dumas Beach Surat camel ride with Dariya Ganesh Temple and crowd in background
4/5 - (1 vote) Vote Now

हेलो दोस्तों,

जैसे कि आपको पता है, मैं सूरत डुमस सी फेस की जानकारी पहले ही दे चुका हूँ, तो आज मैं आपको सूरत डुमस बीच का मेरा Experience शेयर करने वाला हूँ, तो चलिए शुरू करता हूँ।

एक बात मैं आपको बता दूँ, सूरत डुमस बीच और डुमस सी फेस आसपास, बाजू-बाजू में ही बना हुआ है, जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं।

डुमस बीच कई साल पुराना है और डुमस सी फेस हाल ही में सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया है।

Dumas Sea Face and Dumas Beach layout map showing the new SMC development
ये देखिए, डुमस सी फेस और डुमस बीच एक ही जगह आसपास हैं, इस मैप से क्लियर समझ आ जाएगा।

Dumas Beach Surat – Quick Info Table

DetailInformation
NameDumas Beach
LocationDumas, Surat, Gujarat
Entry FeeFree
Timings6:00 AM – 8:00 PM (All Days)
Temple (Inside Beach)श्री दरिया गणेश मंदिर
Famous ForCamel Ride, Horse Ride, 4-Wheeler Ride, Sunset, Street Food
Nearby AttractionDumas Sea Face (adjacent)
Google MapsView Location

Dumas Beach Surat Timing

डुमस बीच रोज सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है, हफ्ते के सातों दिन, कोई वीकली ऑफ नहीं है।

DayTimings
Monday6:00 AM – 8:00 PM
Tuesday6:00 AM – 8:00 PM
Wednesday6:00 AM – 8:00 PM
Thursday6:00 AM – 8:00 PM
Friday6:00 AM – 8:00 PM
Saturday6:00 AM – 8:00 PM
Sunday6:00 AM – 8:00 PM

Dumas Beach Entry Fee / Ticket Price

Dumas Beach Surat entry view with food stalls and visitors on sandy beach

डुमस बीच में फ़िलहाल एंट्री पूरी तरह फ्री है, कोई टिकट नहीं लगता।

एक बात ज़रूर बता दूँ, डुमस बीच के बिल्कुल पास SMC ने डुमस सी फेस नया बनाया है, जिसमें आगे चलकर ₹10 से ₹30 के बीच एंट्री टिकट आने वाली है। लेकिन डुमस बीच के लिए फ़िलहाल कोई टिकट नहीं है, आगे चलकर यह Paid होगा या Free रहेगा, वह अभी कन्फर्म नहीं है।

LocationEntry Fee
Dumas BeachFree (Currently)
Dumas Sea Face (nearby)Free now, ₹10-₹30 planned

Dumas Beach Surat Location & How to Reach

डुमस बीच आप Bike, Car, Rickshaw या पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे Bus से आ सकते हैं।

Google Maps पर एक बार लोकेशन देख लीजिएगा कि कहाँ पर है और आपके घर से कितना दूर है, ताकि आने में आसानी रहे।

वैसे यह बीच काफी फेमस है, आप पूछते-पूछते भी आसानी से पहुँच जाएंगे।

Let’s Start

तो देख सकते हैं, मैं डुमस बीच पर एंट्री ले चुका हूँ। यहाँ आते ही सामने आपको एक मंदिर देखने को मिल जाता है, श्री दरिया गणेश मंदिर।

Shri Dariya Ganesh Mandir temple on the rocks at Dumas Beach Surat

Camel Ride at Dumas Beach – Price & Experience

जैसे ही बीच पर आओगे, इस तरह आपको ऊँट देखने को मिल जाता है, जिस पर आप बैठकर सवारी कर सकते हैं। ऊँट सवारी का चार्ज मात्र ₹50 है, ₹50 देकर आपको एक चक्कर घुमाया जाएगा।

Dumas Beach Surat Camel Ride Photos

नीचे फोटो में देख सकते हैं, ऊँट सवारी के लिए वेट कर रहे हैं कि कोई आकर सवारी करे। पीछे आप देख सकते हैं कुछ लोग ऊँट की सवारी भी कर रहे हैं।

Dumas Beach Surat camel ride with Dariya Ganesh Temple and crowd in background

Horse Ride at Dumas Beach Photos

सिर्फ ऊँट ही नहीं, आपको घोड़े भी देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। घोड़े की सवारी की प्राइस है ₹100 एक चक्कर का।

Horses for riding at Dumas Beach Gujarat with toy train and ATV visible in background

4-Wheeler Ride at Dumas Beach Price

इसके बाद है फोर व्हीलर, इस टाइप की छोटी-छोटी गाड़ियाँ जो दिखने में बहुत अच्छी, क्यूट सी लगती हैं, वह भी आपको डुमस बीच पर देखने को मिलने वाली हैं।

4 wheeler jeep ride and toy train for visitors at Dumas Beach Surat

इसकी प्राइस ₹200 है, लेकिन यह ध्यान रखिएगा, ₹200 पूरी गाड़ी बुकिंग का है, सिंगल सवारी की प्राइस नहीं है। यानी अगर आप पाँच लोग हो, तो सभी के ₹200 इकट्ठे हो जाएंगे। ₹200 में एक चक्कर लगाया जाएगा आपका।

नीचे फोटो में देख सकते हैं, कुछ लोग सफेद गाड़ी की बुकिंग के लिए पूछ रहे हैं।

White jeep ride booking at Dumas Beach Surat with visitors enquiring

आप देख सकते हैं यह ब्लैक “I Love Dumas” की गाड़ी कितनी प्यारी लग रही है।

I Love Dumas black and red decorated jeeps for 4 wheeler ride at Surat Dumas Beach

Dumas Beach Surat – Activities Price Table

ActivityPrice
ऊँट सवारी (Camel Ride)₹50 (एक चक्कर)
घोड़े सवारी (Horse Ride)₹100 (एक चक्कर)
फोर व्हीलर (4-Wheeler)₹200 (पूरी गाड़ी, एक चक्कर)

Kids Zone – Toy Train at Dumas Beach Photos

अगर आप छोटे बच्चों के साथ आ रहे हैं तो परेशान मत होइए, यहाँ पर आपको इस तरह की रेलगाड़ी भी देखने को मिल जाती है। दो रेलगाड़ियाँ अलग-अलग हैं, आप देख सकते हैं नीचे फोटो में।

Colourful toy train for kids at Dumas Beach Surat with children seated inside
Second red toy train with camels at Surat Dumas Beach for kids ride

Dumas Beach Sea View & Sand Photos

आज के दिन डुमस बीच में पानी बहुत दूर जा चुका था, इसलिए वहाँ की जो मिट्टी है वही दिख रही है फोटो में, आप देख सकते हैं।

Visitors walking on wet sand at Dumas Beach Gujarat during low tide

Food Stalls at Dumas Beach

अगर आप डुमस बीच घूम-घूमकर थक चुके हो, तो खाने की भी व्यवस्था यहाँ पर की गई है।

यहाँ पर आपको अलग-अलग खाने-पीने के स्टॉल देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं, एकदम लाइन से स्टॉल लगे हुए हैं, जहाँ पर आपको हर तरह का खाना या नाश्ता मिल जाता है।

Row of food stalls at Dumas Beach Surat with visitors walking on sandy beach

अगर आप चाहो तो भुट्टा भी खा सकते हो, इसे गुजराती में मकई दाना भी कहते हैं, मकई भी कहा जाता है।

Roasted corn bhutta being sold at a food stall at Dumas Beach in Surat

यहाँ मुझे एक लारी दिखी, जहाँ पर यह सब चीज़ें बिक रही थीं, कच्चा आम, मूंगफली, जामुन, कैरी, चुसकी, चटनी मसाला पैकेट, तला नाश्ता, इसका भी आप आनंद ले सकते हैं।

Street food cart with raw mango peanuts jamun and snacks at Dumas Beach Surat Gujarat

घर जाते समय, रवाना होते वक्त, वहाँ मुझे टैटू बनाने वाले भी देखने को मिले।

Tattoo stall with design sheets at Dumas Beach Surat

What is Dumas Beach Famous For?

डुमस बीच सूरत का सबसे पॉपुलर बीच है। यहाँ कई चीज़ें देखने को मिलती हैं जो इसे खास बनाती हैं:

ऊँट और घोड़े की सवारी, फोर व्हीलर राइड, बच्चों के लिए रेलगाड़ी, खाने-पीने के ढेरों स्टॉल्स, शाम के वक्त बेहद खूबसूरत Sunset का नज़ारा, श्री दरिया गणेश मंदिर के दर्शन, और साथ ही नया-नया बना डुमस सी फेस जो बिल्कुल पास में ही है।

Dumas Beach Night View & Closing Time

डुमस बीच रात 8:00 बजे बंद हो जाता है। 8 बजे के बाद यहाँ एंट्री नहीं होती। इसलिए अगर आप शाम का Sunset देखना चाहते हैं तो थोड़ा पहले पहुँचना बेहतर रहेगा ताकि अंधेरा होने से पहले अच्छे से एन्जॉय कर सकें।

Distance to Dumas Beach from Surat

सूरत के अलग-अलग इलाकों से डुमस बीच की दूरी कुछ इस तरह है:

AreaDistanceDrive Time
Surat Railway Station22.2 km44 min
Surat Airport4.4 km9 min
Vesu8.5 km15 min
Katargam20 km45 min
Varachha21 km45 min
Amroli31 km49 min
Sachin29 km30 min

My Final Thoughts

तो सच कहूँ तो आप अपने परिवार के साथ, दोस्त के साथ, पार्टनर के साथ, छोटे बच्चे, बड़े, बुज़ुर्ग, सभी यहाँ पर आकर अपना समय गुज़ार सकते हैं।

डुमस बीच सच में बहुत ही प्यारा है। साथ ही साथ आप डुमस सी फेस को भी देख सकते हैं, जो कि नया-नया बनाया गया है और बहुत ही प्यारा बनाया गया है।

वैसे तो बहुत सी चीज़ें और भी थीं, लेकिन सब बताना Possible नहीं है, इसलिए जो-जो Important चीज़ें थीं वो मैंने आपको बता दीं।

बाकी चीज़ें आप वहाँ जाकर ही देख लीजिएगा, यह सरप्राइज रहेगा। आकर मुझे कमेंट में ज़रूर बताना कि आपको वहाँ जाकर कैसा लगा और आपका Experience कैसा रहा।

गुड बाई!

FAQs – Dumas Beach Surat

What is the timing of Dumas Beach Surat?

डुमस बीच सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है, हफ्ते के सातों दिन।

Is Dumas Beach open today?

हाँ, डुमस बीच हर दिन खुला रहता है, सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक। कोई वीकली ऑफ नहीं है।

Is there an entry fee for Dumas Beach Surat?

नहीं, डुमस बीच में एंट्री फ़िलहाल बिल्कुल फ्री है।

What is the ticket price of Dumas Beach?

अभी कोई टिकट नहीं है, एंट्री फ्री है। पास में बने नए डुमस सी फेस में आगे चलकर ₹10-₹30 टिकट आने की बात है, लेकिन डुमस बीच के लिए अभी कोई टिकट नहीं।

Where is Dumas Beach located?

डुमस बीच, सूरत के डुमस एरिया में, अरब सागर के किनारे पर है। यह सूरत शहर से करीब 22 किमी दूर है।

How far is Dumas Beach from Surat Railway Station?

सूरत रेलवे स्टेशन से डुमस बीच की दूरी करीब 22.2 किमी है, गाड़ी से लगभग 44 मिनट लगते हैं।

What is the camel ride price at Dumas Beach?

ऊँट सवारी का चार्ज ₹50 प्रति चक्कर है।

What activities are available at Dumas Beach Surat?

यहाँ ऊँट सवारी (₹50), घोड़े सवारी (₹100), फोर व्हीलर राइड (₹200 पूरी गाड़ी), बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, खाने-पीने के स्टॉल्स, और टैटू बनवाने की सुविधा भी मिलती है।

360 Google Street View

Share

Your Travel Buddy

Written by Travel Buddy - a local from Surat who personally visits every place before writing about it. Real photos, honest reviews, no outsider guesswork.

Leave a Comment